स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को इस्पात पहियों की आपूर्ति के लिए निर्यात ठेका मिला है।
इसके तहत कंपनी यूरोपीय संघ के कारवान बाजार में 3 महीनों की अवधि में लगभग 31,000 इस्पात पहियों की आपूर्ति करेगी। इन पहियों की आपूर्ति चेन्नई संयंत्र से की जायेगी।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 879.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 885.30 रुपये पर खुला और 918.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। करीब 2.25 बजे यह 9.25 रुपये या 1.05% की मजबूती के साथ 889.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)