श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।
कंपनी की आवंटन समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के कुल 230 करोड़ रुपये के 2,300 सूचीबद्ध डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 963.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 980.00 रुपये पर खुला और 982.90 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में यह 7.05 रुपये या 0.73% की मजबूती के साथ 970.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)