सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल श्रृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर में 7.50% से अधिक की गिरावट है।
कमजोरी के कारण आज यह अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर (125.65 रुपये) तक भी गिरा। बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर सोमवार के 143.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 144.90 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के फौरन बाद इसमें एक तीखी गिरावट दर्ज की गयी। सुबह 11 बजे यह 10.90 रुपये या 7.60% की कमजोरी के साथ 132.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)