वीसा स्टील (Visa Steel) ने कलिंगनगर में स्थित अपनी सभी इकाइयों में अस्थायी तौर पर संचालन रोक दिया है।
कंपनी ने यह निर्णय सोमवार से अचानक अपने संयंत्रों को लौह अयस्क और क्रोम अयस्क जैसे कच्चे माल की आपूर्ति में आयी रुकावट के कारण लिया। उधर बीएसई में वीसा स्टील का शेयर सोमवार के 19.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 20.05 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 19.50 रुपये तक फिसला। सत्र के अंत में यह 0.20 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 20.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)