ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज (Lumax Industries) ने एक नये साझे उद्यम की स्थापना के लिए समझौता किया है।
कंपनी ने यह करार स्पेन की फ्रांसिस्को अल्बेरो के साथ ऑक्सीजन सेंसरों का निर्माण और भारतीय मोटर वाहन उद्योग को इसकी आपूर्ति के लिए किया है। इस साझे उद्यम में ल्युमैक्स की हिस्सेदारी 51% होगी। उधर बीएसई में ल्युमैक्स ऑटो का शेयर गुरुवार को 23.65 रुपये या 4.77% की मजबूती के साथ 519.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 584.00 रुपये और निचला स्तर 375.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2017)