आज फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर में 5% से अधिक की गिरावट आयी है।
फोर्टिस हेल्थकेयर ने साथी कंपनी फोर्टिस मेडिकेयर इंटरनेशनल में अपनी पूरी हिस्सेदारी अपनी प्रमोटर समूह कंपनी फोर्टिस ग्लोबल हेल्थकेयर को बेच दी है। हिस्सेदारी का हस्तांतरण 90 दिनों के अंदर किया जायेगा। उधर बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर बुधवार के 154.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 154.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 7.80 रुपये या 5.06% की कमजोरी के साथ 146.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)