दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिला है।
कंपनी को 2.46 करोड़ रुपये मूल्य का यह ठेका अंकलेश्वर परिसंपत्ति विस्तार के लिए प्राप्त हुआ है। इसके बाद बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 211.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 215.95 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे 5.15 रुपये या 2.44% की मजबूती के साथ 217.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)