गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी गोदरेज एग्रोवेट को आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी ने हरी झंडी दिखा दी है।
गोदरेज एग्रोवेट के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नये शेयर और ऑफर-फोर-सेल में गोदरेज इंडस्ट्रीज द्वारा 300 करोड़ रुपये तथा वी-साइंसेज द्वारा 1.23 करोड़ शेयर शामिल होंगे। गोदरेज एग्रोवेट 5.6 लाख शेयरों (252 करोड़ रुपये) के प्री-आईपीओ पर भी विचार करेगी। गोदरेज एग्रोवेट ने जुलाई में सेबी में डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेर्रिंग प्रोस्पेक्टस) दाखिल किया था।
उधर बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के 631.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 645.00 रुपये पर खुला और 658.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 18.90 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 650.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)