डीएलएफ (DLF) को मिली पर्यावरण संबंधी मंजूरी

डीएलएफ (DLF) को अपनी गोवा स्थित कमर्शियल परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधित मंजूरी मिल गयी है।

18,120 वर्ग मीटर प्लॉट में फैली 240 करोड़ रुपये मूल्य की डीएलएफ की इस परियोजना में छोटे सम्मेलनों के लिए आठ छोटे स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स होंगे, जो गोवा में इस तरह का पहला मल्टीप्लेक्स होगा।
दूसरी ओर बीएसई में डीएलएफ का शेयर सोमवार के 192.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 192.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 198.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.60 रुपये या 1.87% की बढ़ोतरी के साथ 196.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)