जेट एयरवेज (Jet Airways) की 75 नये विमान खरीदने की योजना है।
कंपनी घरेलू बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय रूटों पर विस्तार करने के लिए अपने विमानों में संख्या में इजाफा करने की योजना बना रही है। इस समय जेट एयरवेज के पास 112 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 76 नैरो बॉडी बोइंग 737, बहुत लंबे अंतरराष्ट्रीय संचालनों के लिए 18 वाइड बॉडी और छोटी घरेलू यात्राओं के लिए 18 एटीआर ट्रोबोरोप्स शामिल हैं। उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर का 481.35 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 485.00 रुपये पर खुला। 486.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब सवा 12 बजे जेट एयरवेज 3.20 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 484.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)