शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने शुक्रवार को इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
रिटेल और फैशन स्टोर कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2008 के तहत 5 रुपये प्रति वाले 20,159 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी शेयर पूँजी बढ़ कर 41,77,38,055 रुपये हो गयी है। उधर शुक्रवार को बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 12.55 रुपये या 2.29% की कमजोरी के साथ 536.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 602.00 रुपये और निचला स्तर 265.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)