गल्फ ऑयल (Gulf Oil) ने चेन्नई में स्थित अपने नये संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
कंपनी के नये संयंत्र की वार्षिक क्षमता 50,000 किलोलीटर है। बीएसई में गल्फ ऑयल का शेयर 982.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 978.30 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 982.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.50 रुपये या 0.15% की कमजोरी के साथ 981.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)