कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।
बैंक ने इन दरों में ओवर्नाइट के लिए 7.80%, एक माह के लिए 7.90%, 3 महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.60% और 1 साल के लिए 8.65% कर दी है। ये नयी दरें आज से लागू हैं।
उधर बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर 39.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 40.40 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान में 39.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.60 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 39.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)