टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
कंपनी ने गुरुवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर वार्षिक 7.98% कूपन दर वाले 1,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये, जिन्हें एनएसई के होलसेल ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेंगा।
उधर बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 1,315.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,326.40 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,356.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 27.00 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 1,342.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)