वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने उत्तर प्रदेश में नया फैशन स्टोर शुरू किया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कंपनी के फैशन स्टोरों की संख्या बढ़ कर 51 हो गयी है, जबकि पूरे देश में 14 राज्यों के 140 शहरों में इसके कुल 166 स्टोर हो गये हैं। उधर बीएसई में शुक्रवार को वी-मार्ट का शेयर 12.10 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 1,500.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,586.90 रुपये औऱ निचला स्तर 459.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)