आशापुरा इंटिमेट्स (Ashapura Intimates) ने आज अपने एक नये बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया है।
कंपनी का यह नया केंद्र महाराष्ट्र में ठाके के आनंद नगर क्षेत्र में स्थित है। 2006 में शुरू हुई आशापुरा इंटिमेट्स एक फैशन कंपनी है जो पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अंतरंग वस्त्रों का डिजाइन, ब्रांड, विपणन और खुदरा व्यापार करती है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को आशापुरा इंटिमेट्स का शेयर 509.50 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 8.15 रुपये या 1.62% की कमजोरी के साथ 496.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 568.95 रुपये औऱ निचला स्तर 354.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)