श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने शुक्रवार को 400 करोड़ रुपये जुटाये।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने शुक्रवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 4,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके यह धनराशि जुटायी। कंपनी वाणिज्यिक वाहनों के लिए ऋण के अलावा उपभोक्ता वित्त, जीवन और सामान्य बीमा तथा शेयर ब्रोकिंग सेवा प्रदाता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 22.90 रुपये या 1.57% की गिरावट के साथ 1,480.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,494.50 रुपये और निचला स्तर 815.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)