ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) ने करीब 16% की जोरदार उछाल के साथ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।
दरअसल कंपनी ने अपनी 8 जैव-ईंधन सहायक कंपनियों को जनाती बायो पावर को कुल 49 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस बिकवाली सौदे के कारण ही कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल दर्ज की गयी है।
बीएसई में ओरिएंट ग्रीन पावर का शेयर 11.07 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 11.65 रुपये पर खुला और 13.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक उछला। करीब सवा 11 बजे यह 1.76 रुपये या 15.90% की मजबूती के साथ 12.83 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)