टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दिसंबर वैश्विक बिक्री में सालाना आधार पर 23% वृद्धि दर्ज की गयी है।
दिसंबर 2017 में कंपनी की कुल वैश्विक बिक्री 1,16,677 इकाई रही। टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की वैश्विक होलसेल और टाटा देवू की बिक्री दिसंबर 2016 के मुकाबले 53% बढ़ोतरी के साथ 47,182 इकाई और यात्री वाहनों की बिक्री 8% बढ़त के साथ 69,495 इकाई रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 436.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 438.85 रुपये पर खुला। 439.40 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1 बजे यह 3.20 रुपये या 0.73% की कमजोरी के साथ 433.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)