प्रमुख ईपीसी कंपनी जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को 751 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
कंपनी को मिले कार्यों में दक्षिण भारत में दो वाणिज्यिक तथा एक आवासीय परियोजना के साथ ही देश के उत्तरी औऱ पूर्वी हिस्से में दो आवासीय तथा एक औद्योगिक परियोजना शामिल है। इस खबर से जेएमसी प्रोजेक्ट्स के शेयर भाव में इजाफा हुआ है। बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 590.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 635.00 रुपये पर खुला। तेज शुरुआत के बाद इसमें कमजोरी दर्ज की गयी और बढ़त 1% से भी कम रह गयी। सवा 12 बजे के करीब यह 3.00 रुपये या 0.51% की बढ़त के साथ 593.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)