भारत वायर (Bharat Wire) को मिले 50.75 करोड़ रुपये के ठेके

भारत वायर (Bharat Wire) को घरेलू तथा विभिन्न विदेशी बाजारों से 50.75 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इस खबर से कंपनी का शेयर 2% से अधिक मजबूत हुआ है। बीएसई में भारत वायर का शेयर 134.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 135.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 139.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरो में 2.95 रुपये या 2.20% की मजबूती के साथ 137.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)