भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने अपने एक संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेच दी है।
कंपनी ने पावर इक्विपमेंट ज्वाइंट वेंचर में अपने शेष 26% हिस्से की बिक्री 3.5 करोड़ डॉलर में संपन्न की।
दूसरी तरफ बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 768.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 772.00 रुपये खुला और सत्र के मध्य में 776.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.45 रुपये या 0.58% की बढ़त के साथ 772.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)