दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 2,013 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
प्राप्त ठेके के तहत दिलीप बिल्डक़न को 30 महीनों के भीतर आंध्र प्रदेश में राजमार्ग की 50.78 किमी लंबी सड़क की 6 लेनिंग करनी है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 940.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 940.00 रुपये पर खुल कर 954.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.60 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 944.80 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)