दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एक सड़क परियोजना का कार्य मिला है।
आंध्र प्रदेश में मिले ठेके का मूल्य 2,013 करोड़ रुपये है, जिसके तहत एनएच-5 (नया एनएच-16) के आनंदपुरम-पेंदुर्थी-अनाकापल्ली सेक्शन की 6-लेनिंग की जानी है। 50.8 किमी लंबी सड़क की 6-लेनिंग के लिए दिलीप बिल्डकॉन ने डीबीएल आनंदपुरम अनाकापल्ली हाइवेज पीआरएमटीई नाम से एक नयी एसपीवी (विशेष उद्देश्य कंपनी) शुरू की है।
उधर बाजार में गिरावट के बीच दिलीप बिल्डकॉन का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में 996.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 999.95 रुपये पर खुला। सवा 12 बजे के आस-पास दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में 6.70 रुपये या 0.67% की बढ़ोतरी के साथ 1,003.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)