ओरिसा मिनरल्स (Orissa Minerals) के शेयर में आज 20% तक की उछाल आयी।
हालाँकि यह तेजी करीब सवा 2 बजे गिरावट के कारण घट कर आधी रह गयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,587.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 1,586.30 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,905.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे ओरिसा मिनरल्स के शेयरों में 140.70 रुपये या 8.86% की मजबूती के साथ 1,728.40 रुपये लेन-देन हो रही है।
गौरतलब है कि ओरिसा मिनरल्स को ओडिशा सरकार से पट्टे पर 6 लौह और मैंगनीज अयस्क खानें मिली हैं। इसी खबर का इसके शेयर पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिला। ये खदानें 21.52 से लेकर 1,546.55 हेक्टर में फैली हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)