आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 17.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ लाल निशान में 17.50 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में नीचे की ओर 16.35 रुपये तक गिरा। अंत में कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 5.08% की कमजोरी के साथ 16.80 रुपये पर बंद हुआ।
खबर है कि शीर्ष अदालत ने कंपनी को 02 मई तक दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम के बकाया 774 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने बकाया राशि के निबटारे के लिए अधिक समय माँगने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)