टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की जून बिक्री में साल दर साल आधार पर बढ़त दर्ज की गयी।
कंपनी ने जून 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 0.9% 52,049 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 6.4% वृद्धि के साथ 16,328 इकाई रही, मगर लैंड रोवर की बिक्री 1.5% घट कर 35,721 इकाई रह गयी। वहीं क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कंपनी के वाहनों की बिकवाली चीन में 9.5% और यूरोप में 3.8% घटी, जबकि यूके में 0.9% विदेशी बाजारों में 16.7% और उत्तरी अमेरिका में 7.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 271.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 273,50 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 276.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 4.30 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 275.45 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)