अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स (दाहोड़) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।
5 लाख रुपये अधिकृत शेयर पूँजी और 5 लाख रुपये की ही चुकता शेयर पूँजी वाली अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स को अदाणी एंटरप्राइजेज ने दाहोड़, गुजरात में अनाज भंडारण के लिए साइलोस (थोक सामग्री भंडारण के लिए भंडारण गृह) बनाने और उनका रखरखाव करने के लिए स्थापित किया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.50 रुपये या 0.76% की वृद्धि के साथ 198.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 211.07 रुपये और निचला स्तर 99.32 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)