वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये फैशन स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने असम में दो नये स्टोर खोले हैं, जिससे भारत के 15 राज्यों के 153 शहरों में इसके कुल स्टोरों की संख्या 186 हो गयी है। इसके साथ ही कंपनी के असम में कुल 4 फैशन स्टोर हो गये हैं। नये स्टोर खोलने की खबर के बावजूद कंपनी के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।
बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 3,230.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,266.60 रुपये पर खुल कर 3,295.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर (3,298.00 रुपये) के काफी नजदीक है। अंत में वी-मार्ट का शेयर 100.70 रुपये 3.12% की कमजोरी के साथ 3,130.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)