जेएलआर की वित्त वर्ष 2026 तक सालाना 300 करोड़ पाउंड निवेश की योजना

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (JLR) यानी जैगुआर ऐंड लैंड रोवर ने निवेशकों को आगामी साल के निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। जेएलआर ने वित्त वर्ष 2026 तक सालाना 300 करोड़ पाउंड के निवेश की बात कही है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक 3000 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दिए गए इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दी गई है। जेएलआर जो एसयूवी (SUV) बनाती है जिसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी बनाती है। कंपनी यह गाड़ी लैंड रोवर ब्रांड और जैगुआर लग्जरी कार के तहत बनाती है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 तक 2800 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य है।

 कंपनी ने 'रीइमैजिन स्ट्रैटेजी' के तहत कारोबार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए इसे डिजाइन किया है। जेएलआर का लक्ष्य कारोबार के साथ मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन को आसान बनाना है। कंपनी ने 2025 तक शुद्ध नकदी स्थिति में आने का लक्ष्य रखा है। इन्वेस्टर डे 2023 प्रेजेंटेशन में जेएलआर ने कहा है कि कंपनी को विश्वास है कि रीइमैजिन की रणनीति काम करेगी। साथ ही कंपनी ने 300 करोड़ पाउंड के सालाना निवेश की जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी का वित्त वर्ष 2024 तक 200 करोड़ पाउंड फ्री कैश फ्लो का लक्ष्य है। साथ ही कंपनी का इसके बाद लगातार नकदी स्थिति में बने रहने का प्रयास है।

31 मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष में जेएलआर ने 2281 करोड़ पाउंड की आय दर्ज की थी। इसके अलावा कंपनी ने EBIT मार्जिन में भी सुधार की बात कही है और यह वित्त वर्ष 2024 के 6 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 10 फीसदी से ज्यादा होने का अनुमान है। वहीं इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए जेएलआर ने कहा कि EV ट्रांसफॉर्मेशन प्रक्रिया में रेंज रोवर पर मुख्य फोकस है। वहीं जैगुआर 2025 में मॉडर्न लग्जरी ईवी बन जाएगी। आपको बता दें कि पिछले महीने के शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी अगले 5 साल में 1500 करोड़ पाउंड का निवेश करेगी। कंपनी यह रकम इलेक्ट्रिफिकेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर निवेश करेगी। कंपनी का यूनाइटेड किंगडम स्थित हेलवुड इकाई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग इकाई बन जाएगी। इस इकाई में 11300 कर्मचारी काम करेंगे। इसके लिए मौजूदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 0.27% चढ़ कर 563.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 12 जून, 2023)