बिहार चुनाव पर टिकी है बाजार की अगली चाल : कुणाल सरावगी

kunal saraogiइस समय भारतीय शेयर बाजार एक दायरे में अटका हुआ है और यहाँ से अब इसकी अगली चाल बिहार चुनाव के परिणामों पर निर्भर करती है। बाजार काफी बारीकी से इस चुनाव पर निगाह जमाये हुए है। अगर इस चुनाव में भाजपा (BJP) को जीत मिलती है तो बाजार में फिर से उत्साह बन जायेगा और निफ्टी (Nifty) 8600 तक जा सकता है। दूसरी ओर अगर भाजपा हार गयी तो बाजार में काफी गिरावट आ सकती है।
फिलहाल तकनीकी रूप से बाजार एक दायरे में बँधा है। निफ्टी के लिए नीचे की ओर 8,100 पर सहारा है। वहीं ऊपर इसे 8,350 के पास बाधा मिल रही है। अगर यह बाधा पार हो पाती है तो अगली बाधा लगभग 8,500 पर होगी। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)