साल के अंत तक निफ्टी 8,000 की ओर : मोनल देसाई (Monal Desai)

अगले कुछ महीनों के दौरान निफ्टी 7,100-7,800 के दायरे के अंदर ठहरा रहेगा।

उसके बाद साल के अंत तक यह 8,000 की ओर बढ़ेगा। बाजार का ध्यान अगले छह महीनों के दौरान महँगाई और ब्याज दरों पर सबसे ज्यादा रहेगा। सेंसेक्स 2015 में 30,000 को छू सकता है, लेकिन 50,000 के स्तर तक जाने के लिए इसे 2025 तक इंतजार करना पड़ सकता है। मोनल देसाई, वीपी, सुनिधि सिक्योरिटीज (Monal Desai, VP, Sunidhi Securities) 

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)