रियल्टी (Realty) क्षेत्र ने किया दोपहर बाद के कारोबार में कमजोर

यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे मजबूर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे है।
यूरोपीय शेयर बाजारों में मजबूती का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.31%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.16% और फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.41% की बढ़त है। 
दोपहर 2:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 277 अंक की कमजोरी के साथ 18,172 पर है। निफ्टी 92 अंक की गिरावट के साथ 5,443 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.59% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% और बीएसई मिडकैप में 0.79% की गिरावट है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक (Realty Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 2.66% नीचे है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि केवल 5 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में है। इसका शेयर 3.8% नीचे है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2011)