एशियाई बाजारों में नौ दिन बाद मजबूती

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हालाँकि जापान और चीन के बाजार सूचकांक आज भी कमजोर स्थिति में हैं। साथ ही अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और दरों में वृद्धि को लेकर चिंता बरकरार है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 102.00 अंक या 0.45% की गिरावट के साथ 22,488.86 पर है। दूसरी ओर केवल हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 97.59 अंक या 0.39% की मजबूती के साथ 25,363.96 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.64% की गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.07% की वृद्धि है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.01% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)