डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में बढ़ोतरी, नैस्डैक में हुई गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

मगर नैस्डैक कंपोजिट में गिरावट आयी। दो-वर्षीय ट्रेजरी में दो साल की सर्वाधिक गिरावट आयी, जिससे इक्विटी की माँग बढ़ी और परिणामस्वरूप अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। अमेरिका के चीन के और अधिक सामानों पर आयात शुल्क न लगाने की खबर का भी बाजार पर सकारात्मक असर बरकरार रहा। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 123.95 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 25,413.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.15 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 7,247.87 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.07 अंक या 0.22% की मजबूती के साथ 2,736.27 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.21% की बढ़त के साथ 66.76 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)