सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध रुकने की संभावना से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। वहीं फेडरल रिजर्व के वैश्विक दृष्टिकोण पर चिंता से डॉलर कमजोर हुआ है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.31 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 75.12 अंक या 0.35% की तेजी के साथ 21,755.46 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 27.59 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 26,155.94 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की बढ़ोतरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.64% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की मामूली गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)