शुक्रवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 455 अंक उछला, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 142 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

डॉव जोंस गुरुवार के अपने बंद स्तर 23,875.89 के मुकाबले शुक्रवार को मजूबती के साथ 24,107.82 पर खुला और आखिर में 455.43 अंकों या 1.91% की बढ़त के साथ 24,331.32 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के अपने बंद स्तर 2,881.19 की तुलना में शुक्रवार को 48.61 अंकों या 1.69% की बढ़ोतरी के साथ 2,929.80 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के अपने बंद स्तर 8,979.66 के मुकाबले शुक्रवार को 141.66 अंकों या 1.58% की मजबूती के साथ 9,121.32 पर रहा। (शेयर मंथन, 09 मई 2020)