बुधवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस (Dow Jones) 525 अंक फिसला

मंगलवार की बढ़त के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में बुधवार को गिरावट दर्ज की गयी।

डॉव जोंस कल 525.05 अंकों या 1.92% के नुकसान के साथ 26,763.13 पर बंद हुआ। हालाँकि कल के कारोबार में यह ऊपर की ओर 27,464.46 तक उछला गया था। इससे पहले मंगलवार को यह बढ़त दर्ज करने के बाद 27,288.18 पर बंद हुआ था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार को 330.65 अंकों या 3.02% की कमजोरी के साथ 10,632.99 पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 10,963.64 पर बंद हुआ था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 78.65 अंकों या 2.37% की गिरावट के साथ 3,236.92 पर रहा। मंगलवार को एसऐंडपी 500 सूचकांक 3,315.57 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2020)