उतार-चढ़ाव के बीच बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद

 वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी वाला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस पर लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ जोंस 30 अंक चढ़ कर बंद हुआ।

 आखिरी घंटे में डाओ जोंस ऊपरी स्तर से 200 अंक फिसला। वहीं नैस्डैक पर 1% की तेजी देखी गई। यूरोप के बाजारों में हल्की बढ़त देखने को मिली। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,699 का निचला स्तर जबकि 59,644 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,405 का निचला स्तर जबकि 17,709 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 39,420 का निचला स्तर जबकि 40,789 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.29% या 169 अंक चढ़ कर 59,500 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.25% या 45 अंक चढ़ गिर कर 17,649 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.10% या 42 अंक चढ़ कर 40,387 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 250 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 800 अंकों का सुधार दिखा। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से 970 अंकों का सुधार दिखा। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बेहतर नतीजों से बजाज फाइनेंस 4.53% और बजाज फिनसर्व 2.26% तक चढ़ कर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट 2.56% और एचसीएल टेक 1.72% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 3.38%, जेएस डब्लू स्टील 2.72%, बजाज ऑटो 2.43% और एलऐंडटी 2.17% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

हिंडनबर्ग के आरोप और अदाणी के जवाब के सिलसिले का असर ग्रुप कंपनी के शेयर पर आज भी देखने को मिला। अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस भी 20% के निचले सर्किट पर गिर कर बंद हुए। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन में भी 15.19% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट और एसीसी (ACC) में ऊपरी स्तर पर से गिरावट दिखा। शुगर शेयरों में आज बिकवाली देखा गया। ईआईडी पैरी (EID) 8.6%2, द्वारिकेश शुगर 4% और डालमिया भारत शुगर 2.51% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। शेषासायी पेपर के बेहतर नतीजों से शेयर 7.51% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके कारण दूसरे पेपर शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। वेस्ट कोस्ट पेपर 5.32% और रुचिरा पेपर 3.55% तक चढ़ कर बंद हुए।

आज के कारोबार में आईटी (IT) शेयरों में खरीदारी दिखी। इंटेलेक्ट डिजाइन 7.53%, सिग्निटी टेक 3.64% और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस 3.53% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। ऑटो एंसिलियरी शेयरों में भी आज जमकर खरीदारी देखने को मिली। महिंद्रा सीआईई (CIE) 6.75%, मिंडा कॉर्प 5.15% और ऑटो एक्सल 3.72% तक के उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इसके अलावा बेहतर नतीजों से मझगांव डॉक का शेयर 5.84% तक चढ़ कर बंद हुआ। एइजिस लॉजिस्टिक्स में 11.92% तक का शानदार उछाल देखा गया। वहीं नायका 6.31% और जीआईसी (GIC) 5.40% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। कमजोर नतीजों का असर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर पर दिखा और 5.67% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं हिंदुस्तान जिंक के शेयर में 4.72% तक की कमजोरी देखी गई जो एक्स डिविडेंड के कारण देखी गई। कल्याण ज्वैलर्स 5.41% और एफएसीटी (FACT) 4.42% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 30 जनवरी, 2023)