निफ्टी में अहम स्तरों के नीचे बढ़ेगी बिकवाली, 47700 बैंक निफ्टी में तय करेगा ट्रेंड : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (08 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में अस्थिर कारोबारी सत्र के बीच निफ्टी 22302 पर सपाट और सेंसेक्स 73466 के स्तर पर बंद हुए।

विभिन्न क्षेत्रों में एनर्जी, ऑटो और धातु स्टॉक में खरीदारी रही, जबकि वित्तीय और निजी बैंकों के स्टॉक में मुनाफावसूली जारी रही। बाजार में 22200 के स्तर से एकदिनी रिकवरी दिखने के साथ ही 22370 के स्तर पर तगड़ा प्रतिरोध भी रहा। इसे पार करना सबसे मुश्किल माना जा रहा है।

अगर बाजार 22370 के ऊपर निकलने में कामयाब रहता है, तो 22425-22490/73800-74000 के तर तक पुलबैक संरचना बनने की उम्मीद की जा सकती है। हालाँकि, इसके नीचे बाजार में 22189/73100 के स्तर के आसपास बिकवाली का दबाव बढ़ जायेगा।

अगर बाजार 22180 के स्तर के नीचे जाता है तो ये 22150-22050/73000-72700 के स्तरों तक टूट सकता है। ऐसे में 22150/22050 के स्तरों के बीच खरीदारी का कॉन्ट्रा नजरिया लेना चाहिए, मगर इसके लिए 21900 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखना भी जरूरी है। 

बैंक निफ्टी के लिए 47700 ट्रेंड तय करने वाला स्तर है। अगर ये इसके नीचे जाता है, तो ये 47400 या 47200 के स्तरों तक फिसल सकता है। बैंक निफ्टी जब तक 47700 के ऊपर रहेगा, तब तक ये 48150/48300 के स्तरों की तरफ बढ़ सकता है।

(शेयर मंथन, 09 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)