ओम प्रकाश जानना चाहते हैं कि उन्हें एनएचपीसी (NHPC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 85 रुपये के स्तर पर 2000 शेयर खरीदे थे और लगभग 2 साल से होल्ड कर रहे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि ऐसे में अब यह समय “रिवॉर्ड फेज” की शुरुआत का संकेत दे सकता है। मौजूदा स्तर पर शेयर अपनी रिकवरी दिखा चुका है और फिर से 85 के आसपास पहुंच गया है, जो एक महत्वपूर्ण जोन बनाता है। इस स्थिति में निवेशक को अपने जोखिम को समझते हुए रणनीति बनानी चाहिएष अगर 15% तक का डाउनसाइड (लगभग 73–77 के स्तर तक) स्वीकार्य है, तो इस शेयर में आगे रिकवरी की संभावना बनी हुई है। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो 85 के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट इस स्टॉक को 90 रुपये तक ले जा सकता है, जो शॉर्ट टर्म में एक पॉजिटिव संकेत होगा। फिलहाल धैर्य बनाए रखना और सही स्तरों पर नजर रखना समझदारी होगी, जबकि आगे की दिशा ब्रेकआउट के बाद ही अधिक स्पष्ट हो पाएगी।
(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)