भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि बाजार में दोबारा तेजी कब लौटेगी।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा दबाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट अर्निंग्स में सुधार दिखाई दे रहा है और टैक्स कलेक्शन तथा हाई-फ्रीक्वेंसी आर्थिक आंकड़े भी अपेक्षाकृत बेहतर बने हुए हैं। उनके मुताबिक अगर भारत की आर्थिक वृद्धि करीब 6.5 प्रतिशत के आसपास बनी रहती है, तो मौजूदा वैल्यूएशन को पूरी तरह नकारात्मक नजरिए से देखना उचित नहीं होगा।
विश्लेषक ने बाजार के पिछले चक्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस और 2020 के कोविड संकट के बाद बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली थी। मौजूदा परिस्थितियों में भी अगर वैश्विक तनाव कम होता है और कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलती है, तो बाजार में दोबारा मजबूती की संभावना बन सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि वैश्विक परिस्थितियां किस दिशा में जाती हैं। उनके मुताबिक मौजूदा समय में बाजार में घबराहट जरूर है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित ग्रोथ को देखते हुए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए तस्वीर पूरी तरह निराशाजनक नहीं है।
(शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)