शेयर बाजार में सूचीबद्ध छोटी और सूक्ष्म कंपनियों के लिए पारदर्शिता और निवेशकों को पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनता जा रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बीएसई एसएमई सेगमेंट पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बाजार में तेजी दिखाई देने के बावजूद केवल शेयर की कीमतों और चार्ट के आधार पर निवेश का निर्णय लेना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, किसी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके कारोबार, वित्तीय स्थिति, प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी कंपनियों के लिए मुख्य बोर्ड की तरह सभी अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि निवेशकों को जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाए। विश्लेषक ने सुझाव दिया कि एसएमई कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध होनी चाहिए और वित्तीय नतीजों के साथ प्रबंधन की ओर से कारोबार की स्थिति समझाने के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल भी आयोजित किए जाने चाहिए। इससे निवेशकों को कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और प्रबंधन की रणनीति समझने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को कंपनी के प्रबंधन से सवाल पूछने और अपनी शंकाओं का समाधान पाने का अवसर मिलना चाहिए। एसएमई कंपनियां छोटी होने के कारण विकास के अवसर प्रदान कर सकती हैं, लेकिन इनमें जानकारी की कमी और शेयरों में सीमित तरलता जैसे जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए एक्सचेंजों और संबंधित नियामक संस्थाओं के लिए जरूरी है कि वे कंपनियों पर अनुपालन का अनावश्यक बोझ डाले बिना पारदर्शिता के बुनियादी मानकों को मजबूत करें। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने में मदद मिल सकती है।
(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)