एशियाई बाजार में कमजोरी, निक्केई (Nikkei) 245 टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट है।

 अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश एशियाई बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 245.90 अंक या 1.44% टूट कर 16,888.78 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) कल की गिरावट को खत्म करते हुए 13.61 अंक या 0.06% की मामूली बढ़च के साथ 22,697.12 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% की तेजी के साथ 3,135.79 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.47% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 3.31 अंक या 0.17% की गिरावट है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.01% की हल्की मजबूती के साथ सपाट चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)