अमेरिकी बाजार में बढ़त, एसऐंडपी 500 पहली बार 2,700 के पार

बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी के साथ ही एसऐंडपी 500 पहली बार 2,700 के ऊपर बंद हुआ।

कल बाजार को तकनीकी शेयरों से सहारा मिला, जिससे डॉव जोंस और नैस्डैक भी नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार दिसंबरर में अमेरिकी कारखाना गतिविधि में उम्मीद से बेहतर वृद्धि हुई, जो 2017 के अंत में आर्थिक गति का संकेत है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 98.67 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 24,922.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58.63 अंक या 0.84% की बढ़त के साथ 7,065.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.25 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 2,713.06 पर ही बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.04% की मामूली कमजोरी के साथ 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)