कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स ने चांदी में निवेश को आसान बनाने के लिए नया "Silver 100" कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया है।
एबीपी कमोडिटी सिक्योरिटी की वंदना भारती का कहना है कि एमसीएक्सइस कॉन्ट्रैक्ट के तहत निवेशक सिर्फ 100 ग्राम चांदी की खरीद-बिक्री और फिजिकल डिलीवरी कर सकेंगे। अब तक चांदी के बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में 1 किलो, 5 किलो या उससे अधिक मात्रा की जरूरत होती थी, जिससे छोटे निवेशक और छोटे ज्वेलर्स दूर रह जाते थे। नए कॉन्ट्रैक्ट का मकसद ग्रामीण और छोटे शहरों के व्यापारियों को भी कमोडिटी बाजार से जोड़ना है। उनका मानना है कि शुद्धता की गारंटी, कम मात्रा में निवेश और फिक्स्ड डिलीवरी कॉस्ट जैसे फायदे इस उत्पाद को लोकप्रिय बना सकते हैं। हालांकि इसकी सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि एमसीएक्स भविष्य में डिलीवरी सेंटरों का विस्तार कितनी तेजी से करता है।
(शेयर मंथन, 05 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)