शेयर मंथन में खोजें

आईटी सेक्टर में SIP का समय शुरू, 3 साल का नजरिया कैसा रहेगा?

आईटी सेक्टर में गिरावट और लंबे समय से चल रही सुस्ती के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि अब धीरे-धीरे आईटी इंडेक्स फंड में SIP शुरू करने का समय बन रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यह रणनीति केवल उन निवेशकों के लिए है जो कम से कम तीन साल या उससे अधिक का निवेश नजरिया रखते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आईटी सेक्टर में प्राइस करेक्शन तो काफी हद तक हो चुका है, लेकिन टाइम करेक्शन अभी बाकी है। यानी अगले कुछ महीनों तक सेक्टर सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है और निवेशकों का धैर्य परखा जा सकता है। ऐसे समय में किसी एक आईटी कंपनी में दांव लगाने की बजाय आईटी इंडेक्स फंड बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इंडेक्स समय के साथ कमजोर कंपनियों को बाहर कर मजबूत कंपनियों को शामिल करता रहता है। उनका मानना है कि अगले एक-दो क्वार्टर में आईटी सेक्टर का मजबूत आधार बनने की संभावना है, लेकिन इस रणनीति का लाभ केवल वही निवेशक उठा पाएंगे जो 2028 या उससे आगे तक का लंबा निवेश नजरिया अपनाने के लिए तैयार हों।


(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख