ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि बाजार में अगली तेजी केवल एक-दो सेक्टरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग-अलग सेक्टर बारी-बारी से नेतृत्व करेंगे।
हाल के दिनों में आईटी शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है, जबकि आगे बैंकिंग, बीएफएसआई और रिलायंस जैसे बड़े शेयर बाजार को नई मजबूती दे सकते हैं। यदि कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण में रहती हैं तो पेंट, केमिकल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और एविएशन सेक्टर को भी फायदा मिल सकता है। उनका कहना है कि रिजल्ट सीजन में पावर, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस और ऑटो एंसिलरी कंपनियों के प्रदर्शन ने उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए हैं। ऐसे में निवेशकों को केवल तेजी का पीछा करने के बजाय मजबूत नतीजों और अच्छे चार्ट वाले शेयरों का चयन करना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में स्टॉक-विशिष्ट निवेश रणनीति ही बेहतर रिटर्न दिला सकती है।
(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)