कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट से लुढ़का अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट से ऊर्जा शेयरों में तीखी बिकवाली हुई।

इसके कारण अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गयी। नैस्डैक 7 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया, जबकि एसऐंडपी और डॉव जोंस भी अक्टूबर के अंतिम दिनों के बाद के सबसे निचले स्तर पर बंद हुए।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 551.8 अंक या 2.21% की गिरावट के साथ 24,465.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 119.65 अंक या 1.70% की गिरावट के साथ 6,908.82 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 48.84 अंक या 1.82% की कमजोरी के साथ 2,641.89 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 6.81% की जोरदार गिरावट के साथ 62.53 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)