किन शेयरों में अब गिरावट पर खरीदारी है सबसे सही रणनीति?

मौजूदा बाजार में जिस तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करेक्शन के बाद आकर्षक वैल्यूएशन देखने को मिल रहे हैं, उसे कई विशेषज्ञ “माउथ-वॉटरिंग” मौके के तौर पर देख रहे हैं।

आइए, ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि पहले जहां निवेशक डर-डर कर चुनिंदा स्टॉक्स की सिफारिश करते थे, वहीं अब गिरावट के बाद कई क्वालिटी शेयर ऐसे स्तरों पर आ गए हैं जहां लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छे अवसर बनते दिख रहे हैं। खासतौर पर पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो एंसिलरी और रिटेल सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। उदाहरण के तौर पर जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स को स्मार्ट मीटरिंग और सरकारी फोकस का फायदा मिल सकता है, जबकि एचबीएल इंजीनियरिंग जैसे स्टॉक्स रेलवे से जुड़े ‘कवच’ सिस्टम, बैटरी और सोलर सेगमेंट में ग्रोथ के बड़े लाभार्थी बन सकते हैं।

इसी तरह इंजीनियरिंग और रिटेल स्पेस में भी अवसर नजर आ रहे हैं। THEJO इंजीनियरिंग हालिया गिरावट के बाद आकर्षक स्तरों पर है, वहीं कैंटबिल रिटेल इंडिया हालिया गिरावट के बाद आकर्षक स्तरों पर है, वहीं कैंटबिल रिटेल इंडिया टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार के चलते ग्रोथ दिखा सकती है। ऑटो एंसिलरी सेक्टर में भी मजबूती बनी हुई है, जहां हैप्पी फोर्जिंग्स और NRB बेयरिंग्स जैसे स्टॉक्स बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा ASK ऑटोमोटिव भी इस सेक्टर में लगातार आउटपरफॉर्म करता दिख रहा है। कुल मिलाकर, इस समय बाजार में अवसरों की कमी नहीं है, बल्कि सही स्टॉक चुनने की जरूरत है।

हालांकि रणनीति के तौर पर यह समझना जरूरी है कि “एक बार में सब कुछ खरीद लेना” सही अप्रोच नहीं है। बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, इसलिए निवेशकों को ‘बाय ऑन डिप्स’ की रणनीति अपनानी चाहिए। अगर निफ्टी 23,800 से 23,500 के स्तर तक गिरता है, तो वह एक मजबूत एंट्री का मौका हो सकता है। फिलहाल चरणबद्ध तरीके से निवेश करना और गिरावट में खरीदारी बढ़ाना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर, यह समय घबराने का नहीं बल्कि समझदारी से अवसरों का फायदा उठाने का है, जहां धैर्य और सही स्टॉक चयन ही निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिला सकता है।

 

(शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)